Next Story
Newszop

क्या आदित्य रॉय कपूर की शादी की बारी है? 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हुआ मजेदार खुलासा!

Send Push
मेट्रो... इन दिनों की टीम की मस्ती

मुंबई, 28 जून। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' में 'मेट्रो... इन दिनों' की टीम ने शानदार मस्ती की। इस शो में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख और निर्देशक अनुराग बसु शामिल हुए।


इस एपिसोड में, होस्ट कपिल शर्मा ने आदित्य रॉय कपूर पर कुछ मजेदार टिप्पणियां कीं। कपिल ने कहा, "आप सबने देखा होगा कि फितूर में आदित्य ने कैटरीना के साथ काम किया, उनकी शादी हो गई। सड़क-2 में आलिया के साथ काम किया, उनकी भी शादी हो गई। नाइट मैनेजर में शोभिता के साथ काम किया, उनकी भी शादी हो गई। तो क्या इससे यह समझा जाए कि सारा, आपकी भी शादी होगी?"


आदित्य के जवाब देने से पहले, सारा ने चुटकी लेते हुए कहा, "मैंने रणवीर के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। वरुण के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। विक्रांत के साथ काम किया, उनकी भी शादी हो गई। विक्की के साथ काम किया, उसकी शादी हो गई। तो असल में बचना तो आदित्य को चाहिए!"


एपिसोड के प्रोमो में पंकज त्रिपाठी को अपनी को-स्टार कोंकणा के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है, जबकि अनुपम और नीना एक साथ डांस कर रहे हैं। पंकज ने मजाक में कहा, "मैंने केवल एक बार रोमांस किया है, और वह उस महिला के साथ था जो मेरी पत्नी बन गई।"


'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' का दूसरा एपिसोड 28 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। इस बीच, 'मेट्रो... इन दिनों' की टीम अपने प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।


गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने फिल्म का निर्माण किया है। यह मल्टीस्टारर फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Loving Newspoint? Download the app now